नग्गर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के तहत आने वाले नग्गर गांव में वीरवार को गनेड़ उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गनेड़ उत्सव में वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों के बीच सभी देव परंपराओं का निर्वहन किया गया।
गनेड़ उत्सव में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। गौर रहे कि ऊझी घाटी में दियाली के मौके पर नग्गर में होने वाले इस उत्सव का सभी को इंतजार रहता है। गांव में गनेड़ को लेकर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोगों में भी गनेड़ को लेकर उत्साह देखने को मिला। संवाद