कुल्लू कालेज में सज्जृन उत्सव के दौरान शिमला की नाटी प्रस्तुत करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू कालेज में चल रहे दो दिवसीय सीएससीए का सृजन उत्सव संपन्न हुआ। समारोह के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। लोकनृत्य, एकल गान, समूह गान, भजन और गजल की पेशकश से छात्रों ने माहौल को काफी खुशनुमा बना दिया। वहीं प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भजन और गजल प्रतियोगिता में पहले स्थान पर श्वेता रही।
वहीं दूसरा स्थान मनोज ने हासिल किया। क्लासिकल डांस में श्वेता और तंजिन ने बाजी मारी। ग्रुप सांग प्रतियोगिता में कुनाल, राजेंद्र और अदिति प्रथम रहे। फिल्मी गाने में मनोज भारती प्रथम रहे। स्किट में एनएसएस ग्रुप प्रथम और ब्वायज हॉस्टल ग्रुप द्वितीय रहा। फोक डांस में रोवर रेंजर ग्रुप प्रथम और एनएसएस ग्रुप द्वितीय रहा। इस दौरान सीएससीए अध्यक्ष दीपा ठाकुर, उपाध्यक्ष साक्षी भारती, महासचिव पूर्णिमा शर्मा, सह सचिव अलीशा शर्मा, प्रो. डॉ. रोशन लाल, डॉ. मनदीप, डॉ. दयानंद गौतम, डॉ. सूरत ठाकुर और डॉ. पूजा आदि मौजूद रहे।