फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पतलीकूहल मंडी में फल सीजन ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 04 Jul 2024 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। भुंतर, बंदरोल के बाद अब मनाली से 15 किलोमीटर दूर पतलीकूहल सब्जी मंडी में फल सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। पतलीकूहल सब्जी मंडी में प्लम के साथ अब नाशपाती भी आ रही है। हालांकि अभी तक मंडी में आने वाले फलों की आमद कम है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें इजाफा होगा। बागवानों को सब्जी मंडी में इस साल बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गौर रहे कि मनाली और कुल्लू के मध्य पड़ने वाली पतलीकूहल सब्जी मंडी में हर साल सेब का करोड़ों का कारोबार होता है। बागवानों को घर-द्वार पर ही फलों के बेहतर दाम मिलते हैं। सब्जी मंडी में बाहरी राज्यों से व्यापारी भी आने वाले दिनों सेब की खरीद के लिए पहुंचेंगे। हालांकि सेब के लिए अभी इंतजार करना होगा।
बागवान तुले राम, विनोद कुमार ने कहा कि पतलीकूहल के साथ लगते क्षेत्रों में प्लम के साथ नाशपाती तुड़ान ने भी जोर पकड़ लिया है। जून में कम हुई बारिश के चलते इस बार नाशपाती का आकार अच्छा नहीं बन पाया है। फिर भी बागवानों ने नाशपाती का तुड़ान शुरू कर दिया है। पतलीकूहल सब्जी मंडी में बागवान अपने उत्पाद बेचने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पतलीकूहल सब्जी मंडी की शॉप नंबर 11 के आढ़ती अजय ठाकुर ने कहा कि प्लम 20 से 70 रुपये और नाशपाती 30 से 100 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रही है। नाशपाती के भी अच्छे दाम बेहतर रहने से बागवानों को फायदा मिल रहा है। पतलीकूहल सब्जी मंडी के अध्यक्ष कुंज लाल ठाकुर का कहना है कि बागवानों को प्लम और नाशपाती के अच्छे दाम मिलने से बागवानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें