फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मणिकर्ण से लेकर बंजार-सैंज तक बारिश ने दिखाया रौद्र रूप

Wed, 25 Jun 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ से अधिक नालों में बाढ़, घंटों बाधित रहा एनएच-305
विज्ञापन

कसोल के ग्राहण नाला में जेसीबी लगाकर बचाई दर्जनों गाडियां
लोगाें में मची अफरा-तफरी, बाढ़ देखकर घरों से निकले बाहर


संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार/कुल्लू। मानसून की पहली बारिश ने कुल्लू जिले में रौद्र दिखाया है। बुधवार को कुल्लू में दोपहर को भारी बारिश के बाद आठ से अधिक नालों में बाढ़ आ गई। सैंज के जीवा नाला में बादल फटने से पानी को देखकर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए।
बाढ़ देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। गड़सा घाटी के तहत हुरला नाला, पंचा नाला और मनिहार नाला में बाढ़ आ गई। हुरला नाला में पानी के साथ भारी मात्रा में लकड़ी और पानी का सैलाब आया। मणिकर्ण के साथ लगते ब्रह्मगंगा नाले में भी दोपहर को बाढ़ आई है। ब्रह्मगंगा नाले के किनारे मणिकर्ण में बने दो-तीन घरों में पानी घुसने के साथ इन्हें खतरा पैदा हो गया था। बाद में जलस्तर कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। कसोल के ग्राहण नाला में पानी बढ़ने के साथ एक दर्जन से अधिक पर्यटकों के वाहन नाले में फंस गए। जरा सा पानी बढ़ने पर ये वाहन नदी में समा सकते थे, लेकिन बाद में जेसीबी लगाकर नाले का रुख मोड़ा गया और गाड़ियों को बचाया गया। फोजल नाला और काथीकुकड़ी नाला में भी भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति रही। स्थानीय लोगों में डर का माहौल रहा। मनाली में अंजनी नाला उफान पर है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। बंजार-गुशैणी सड़क पर हॉर्नगाड़ स्कूल के समीप नाले में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। यहां एक छोटा पुल बह गया। जीभी के समीप कोटला धार के पास सर नाले में बादल फटने के कारण सड़क बंद हो गई। जिभी के आगे सोझा सड़क भी बंद हो गई है। एनएच-305 घंटों बंद रहने से पर्यटकों व आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कार्यकारी एसडीएम नीरज शर्मा द्वारा सभी पर्यटकों सहित आमजन को संयम बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



होरनगाड़ स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में भी बाढ़ के चलते पानी और मलबा घुस गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने स्कूल के विद्यार्थियों को रेस्क्यू किया। बच्चों को स्थानीय लोगों ने नाले का प्रवाह कम होने के बाद आर-पार करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें