फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीन दिन बाद फिर रोहतांग में बरसे मेघ, मौसम कूल-कूल

Wed, 25 Jun 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। तीन दिन बाद एक बार फिर घाटी में मौसम ने करवट बदली और जमकर मेघ बरसे। बुधवार को सैलानियों की पसंदीदा सैरगाह रोहतांग दर्रा पर भी बारिश का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन

हालांकि, सुबह से दोपहर 3 बजे तक आसमान साफ था और हल्के बादल आसमान में मंडराते रहे और शाम तीन बजे घने बादलों ने डेरा डाला और रोहतांग दर्रा सहित कोकसर, सिस्सू, गोंधला में भी बारिश हुई। इधर, बारिश होने से किसान बागवान काफी खुश हैं, लेकिन यात्रियों को मार्ग अवरुद्ध होने से मुसीबत जा सामना करना पड़ रहा है। मौसम के बदलते मिजाज से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है और लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। बीते दो दिनों तक जिले में दिन के तापमान में खासी बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन बारिश होने से तापमान सामान्य हो गया है। क्षेत्र में छंड बढ़ गई है। लोग कमरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। जो सैलानी रोहतांग स्नो पॉइंट घूमने गए थे, वे भी भीगते हुए वापस अपने गंतव्य की ओर भागने को मजबूर हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें