फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बीमा से पेंशन तक, ग्रामीणों को बताईं वित्तीय योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की ओर से चलाए जा रहे ग्राम पंचायत स्तरीय वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत जिले में 31 दिसंबर तक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में वीरवार को ग्राम पंचायत केलांग और खंगसर में वित्तीय जागरूकता शिविर लगाए गए। इनमें ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं और केंद्र सरकार की विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

केलांग में पंजाब नेशनल बैंक की ओर से आयोजित शिविर में शाखा प्रबंधक सुशील कुमार और अग्रणी जिला प्रबंधक सुनील कौंडल उपस्थित रहे। वहीं, खंगसर में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की ओर से शिविर लगाया गया। इसमें शाखा प्रबंधक दिनेश ने ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं और वित्तीय योजनाओं के बारे में बताया। शिविरों में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा री-केवाईसी, जनधन खाते खोलने, निष्क्रिय बैंक खातों को दोबारा सक्रिय करने, नामांकन में संशोधन और लावारिस जमा राशि के बारे में भी जागरूक किया गया। ग्रामीणों को किसान क्रेडिट कार्ड के लाभ और इसके माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें