फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चालान के नाम पर धोखाधड़ी, खाते से निकाल लिए 6.87 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। साइबर ठगों ने यातायात चालान के भुगतान के नाम पर एक व्यक्ति को निशाना बनाया। व्हाट्सएप पर आए एक हजार रुपये के चालान संबंधी संदेश में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद उसके बैंक खाते से छह बार राशि का लेनदेन हो गया। इन लेनदेन के जरिये करीब 6.87 लाख रुपये खाते से निकल गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सुल्तानपुर निवासी लोकेंद्र ने शिकायत में बताया कि 19 अक्तूबर को उनके व्हाट्सएप पर एक संदेश आया था। इसमें 1,000 रुपये का यातायात चालान जमा करने के लिए कहा गया था। संदेश के साथ एक लिंक भी भेजा गया था। शिकायतकर्ता ने उस लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद 22 अक्तूबर को उनके केनरा बैंक खाते से छह बार लेनदेन हुआ। इन लेनदेन के माध्यम से खाते से कुल 6.87 लाख रुपये निकल गए। खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने का पता चलने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस थाना कुल्लू में 23 अक्तूबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने लोगों से इस तरह से अनजान नंबर से आए चालान या भुगतान संबंधी संदेशों में दिए गए लिंक पर क्लिक न करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें