फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवधार में फोरलेन कटिंग से आधा दर्जन घरों का खतरा

विज्ञापन
खराहल घाटी में फोरलेन से देहुरीधार में धंस रही भूमि से कई घर तबाह हो गए हैं। इसको लेकर उपायुक्त को - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय से सटी खराहल घाटी की न्योली पंचायत के देवधार में फोरलेन कटिंग से आधा दर्जन से अधिक मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। हल्की बारिश होने पर ही क्षेत्र में भूस्खलन का क्रम शुरू हो जाता है। पहाड़ी की कटिंग से शनि मंदिर (टापू) से देवधार के लिए जाना वाला रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

रास्ता क्षतिग्रस्त होने से अब घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। अगर प्रशासन दस दिनों के भीतर रास्ते के पुन: निर्माण कार्य शुरू नहीं करता और घरों की सुरक्षा के लिए इंतजाम नहीं होता तो ग्रामीण एनएच-3 पर चक्का जाम करेंगे। यह बात ग्राम पंचायत न्योली के प्रधान ओम प्रकाश ने कही। सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों, महिला एवं युवक मंडल देवधार ने संयुक्त रूप से उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन सौंपा। इसमें दस दिन के भीतर रास्ते का निर्माण कार्य शुरू करने और भूस्खलन की चपेट में आने वाले घरों की सुरक्षा का इंतजाम करने की मांग की है।
पंचायत प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि कई सालों से भूस्खलन की इस समस्या से ग्राम पंचायत न्योली के देवधार के ग्रामीण परेशान हैं। अब तक चार-पांच घर भूस्खलन की चपेट में आ चुके हैं। आधा दर्जन घर कभी भी भूस्खलन की जद में आ सकते हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव पारित कर शनि मंदिर से देवधार के लिए दोबारा मार्ग बनाने की मांग प्रशासन से की है। निखिलेश कात्यायन ने कहा कि भूस्खलन के कारण उनके घर को खतरा है।
विज्ञापन

उन्होंने पांच मार्च 2021 को इसकी शिकायत पीएमओ में की है, जिसके बाद नौ मार्च 2021 को निरीक्षण करने के बाद एनएचएआई और प्रशासन ने समस्या को हल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन साल बाद भी समस्या जस की तस है। इस दौरान बीडीसी सदस्य विशाल महंत, वार्ड सदस्य सोनिका कात्यायन, ऋतुराज, कार्तिक, विशाल, अखिलेश, दिपेश, मोहित, हेमा शर्मा, निर्मल, चित्रा, शकुंतला, नीलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें