फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार की चार सड़कें होंगी अपग्रेड, 35 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

Tue, 20 Feb 2024 04:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज-न्यूली मार्ग के दिन भी बहुरेंगे, विभाग ने आमंत्रित किए टेंडर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बंजार उपमंडल की चार सड़कों को स्तरोन्नत किया जाएगा। सैंज-न्यूली, दमोठी-बरठींधार, डोरू-पलाहच और बंजार-बठाहड़ सड़क के स्तरोन्नत कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-तीन के तहत इन सड़कों के अपग्रेड होने से लोगों को सुविधा मिलेगी। ये सभी सड़कें चकाचक होंगी। इसका फायदा लोगों को मिलेगा। पिछले साल आपदा के कारण सैंज-न्यूली सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। अब स्तरोन्नत होने से सड़क की स्थिति सुधरेगी। सैंज-न्यूली सड़क को 10 किलोमीटर तक चौड़ी करने के साथ ही दुरुस्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बंजार-बठाहड़ सड़क भी स्तरोन्नत होने से घाटी में आने वाले पर्यटकाें को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। सड़कों के स्तरोन्नत कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग ने अब टेंडर आमंत्रित किए हैं। 29 फरवरी को टेंडर खोले जाएंगे। मार्च में काम आवंटित करने के साथ ही सड़कों का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इन सड़कों पर करीब 35 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि बंजार-बठाहड़, दमोठी-बरठींधार, डोरू-पलाहच और सैंज-न्यूली सड़कों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। जल्द ही इनका कार्य आवंटित किया जाएगा। लोगों को सड़कें अपग्रेड होने से लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें