फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन सीजन के लिए पुलिस मुख्यालय से मांगी चार रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
रोशन ठाकुर
विज्ञापन

कुल्लू। पर्यटन सीजन के लिए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। देश के मैदानी इलाकों में पड़ रही भारी गर्मी से राहत पाने के लिए इस बार कुल्लू जिले के पर्यटन स्थलों में रिकॉर्ड पर्यटकों के आने उम्मीद है। इसके लिए बुकिंग भी आना शुरू हो गई है।
साहसिक गतिविधियों के शुरू होने से भी अधिक संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख करेंगे। ऐसे में कुल्लू पुलिस ने पुलिस मुख्यालय शिमला से चार रिजर्व की डिमांड भेजी है। अटल टनल के साउथ पोर्टल, मनाली, मणिकर्ण और कसोल आदि में अतिरिक्त पुलिस की तैनाती होगी। संभवत ये जवान नवरात्र के बाद कुल्लू पहुंचना शुरू हो जाएंगे। पर्यटन सीजन में यातायात को सुचारु रखना एक चुनौती रहती है। खासकर यह समस्या पर्यटन नगरी मनाली, धार्मिक नगरी मणिकर्ण, कसोल, जिभी व तीर्थन घाटी में अधिक रहती है। कुल्लू पुलिस से प्रथम चरण में अतिरिक्त 120 जवानों की तैनाती की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस मुख्यालय से जवानों की ओर मांग की जा सकती है। पर्यटन नगरी मनाली के लिए सड़क बेहतर है और अब कुल्लू से मात्र पौने घंटे में मनाली पहुंचा जा सकता है। मनाली में पार्किंग का अभाव होने से यहां रांगड़ी से लेकर अटल अनल तक गाड़ियां सड़क पर रेंगती नजर आती है। यही हाल पार्वती घाटी को जोड़ने वाली 35 किलोमीटर लंबी भुंतर-मणिकर्ण सड़क, बंजार में जिभी तथा तीर्थन वैली जोड़ने वाली बंजार-बठाहड़ सड़क का है, जो वन वे के साथ कई जगह संकरी है। पर्यटन स्थल जलोड़ी जोत में भी कई किमी का जाम लग जाता है। इस कारण पर्यटन सीजन में उपरोक्त पर्यटन स्थलों पर अमूमन जाम लगा रहता है। इससे निपटने के लिए कुल्लू पुलिस रोडमैप तैयार करने में जुट गई है। अतिरिक्त पुलिस बल मिलते ही संबंधित स्थानों पर तैनाती की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन सीजन के लिए पुलिस विभाग ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। सीजन के दौरान यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल की चार रिजर्व मांगी गई है। नवरात्र के बाद कुल्लू जिले को करीब 120 अतिरिक्त जवान मिलेंगे। जिनको मनाली के रांगड़ी से लेकर अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल, मणिकर्ण, कसोल व बंजार में तैनात किया जाएगा।
-गुरदेव शर्मा पुलिस अधीक्षक कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें