फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीणी पंचायत में भूस्खलन से 4 घरों को खतरा

Sun, 20 Mar 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू।
विज्ञापन
मणिकर्ण घाटी के ढनाली गांव में भूस्खलन के बाद मकानों को खतरा पैदा हो गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कुल्लू में जहां बारिश से लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं पीणी पंचायत में भी भूस्खलन से चार घरों को खतरा पैदा हो गया है।इससे लोगों में अब खौफ पैदा हो गया है। पीणी पंचायत के शाईटा गांव में प्रीमी देवी के घर के आगे भूस्खलन होने से मकान के गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


घर के सदस्यों की रातों की नींद उड़ गई है। वहीं ढनाली गांव में भी भुवेनश्वर सिंह के घर के समीप करीब 30 फुट लंबी दीवार के ढहने से तीन घरों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है।
पीणी पंचायत के उप प्रधान हेम सिंह ने कहा कि बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है।

शाईटा गांव में एक घर और ढनाली में तीन घरों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं ढनाली में भूस्खलन से लोगों के आने जाने का रास्ता भी बंद हो गया है। भूस्खलन के बाद यहां पर अभी तक प्रशासन की ओर कोई भी अधिकारी नहीं आया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि लोगों को नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें