कुल्लू। मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने लगघाटी की ग्राम पंचायत चौपड़सा के गांव खंडारूपा में सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बेशक भाजपा का विधायक न हो पर यहां विकासात्मक कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
भाजपा सरकार विकास करवाने में विश्वास रखती है। इसके विपरीत कांग्रेसियों की विकृत मानसिकता विकास को रोके रखने तक ही सीमित है। प्रधानमंत्री भी मन की बात कार्यक्रम से जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। इस दौरान रूजक में पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने क्षेत्र की कई सड़कों के मामलों को सांसद के समक्ष रखा। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, महिला मोर्चा की कुल्लू मंडल अध्यक्ष विमला ठाकुर, कुल्लू मंडल उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, कुल्लू मंडल महामंत्री ठाकुर चंद, जिला भाजपा प्रवक्ता आदित्य गौतम, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मनीषा सूद, सचिव कुसुमलता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व कुल्लू जिला महिला मोर्चा प्रभारी अंजय बौद्ध, कुल्लू मंडल सचिव नैना कंबोज, किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्रवण कुमार, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री हेम सिंह आदि मौजूद रहे।