फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पंचायती राज चुनाव में देरी पर भड़के पूर्व विधायक रवि

विज्ञापन
विज्ञापन
रोस्टर जारी कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल करने की मांग
विज्ञापन

..........................
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल समाप्त होने और न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अब तक रोस्टर जारी नहीं किया गया है। पहले 31 मार्च और अब सात अप्रैल की डेडलाइन के बावजूद हो रही देरी से साफ है कि सरकार की मंशा चुनाव करवाने की नहीं है। यह आरोप पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रवि ठाकुर ने सरकार पर लगाया है। रवि ठाकुर ने मांग की कि रोस्टर जारी कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल किया जाए।
उन्होंने लाहौल-स्पीति में चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि सीमा सड़क संगठन की अगुवाई में बर्फ हटाने का कार्य तेजी से जारी है। जल्द ही स्पीति घाटी का मार्ग बहाल कर दिया जाएगा। साथ ही 1400 रुपये करोड़ की लागत से एसकेजी सड़क को सुदृढ़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के हालिया दौरे के दौरान केलांग में 250 रुपये करोड़ के सीवरेज प्लांट, सिस्सू में आइस स्केटिंग रिंक, युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम और करीब 800 स्थानीय युवाओं के प्रशिक्षण सहित कई योजनाओं को मंजूरी मिली है। इसके अलावा मठों के लिए बजट प्रावधान और घेमघूर में हेलिपैड और अप्रोच रोड का निर्माण भी जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें