भुंतर (कुल्लू)। जिले के पुलिस थाना भुंतर के अंतर्गत एक कंपनी के पूर्व निदेशक पर लाखों रुपये का घपला सामने आया है। पूर्व निदेशक पर कंपनी के खाते से करीब 10 लाख रुपये स्थानांतरित करने का आरोप है। शिकायत के बाद अब पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुल्लू के हाथीथान की मोटरबाइक एक्सपेडिशंस ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ने दी शिकायत में कहा कि कंपनी के पूर्व निदेशक के रूप में कार्य करते हुए अपने पद और हस्ताक्षर का दुरुपयोग किया और कंपनी के खाते से लाखों रुपये अपने गृह और वाहन ऋण के भुगतान के लिए हस्तांतरित किए गए।
इसके अलावा उन्होंने कंपनी के धन का उपयोग अपने निजी खर्चों और सोना खरीदने पर किया गया। पुलिस थाना भुंतर में बीएनएस की धारा 316(2), 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि मामले की जांच चल रही और कंपनी से रिकाॅर्ड तलब किया गया है।