कुल्लू। ढालपुर के मालरोड में चल रहे कुल्लू महोत्सव में पहली बार पूर्व पार्षदों को सम्मानित किया जाएगा। नगर परिषद कुल्लू ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए सभी पूर्व पार्षदों को निमंत्रण दिया गया है।
सभी को रविवार को नगर परिषद की ओर से सम्मानित किया जाएगा। नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि कुल्लू महोत्सव के आयोजन को लेकर हुई बैठक में सभी पार्षदों ने सहमति जताई थी कि पूर्व में रहे पार्षदों को सम्मान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों का अपने अपने वार्ड के लिए योगदान रहा है। ऐसे में सभी पार्षदों को एक मंच पर बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद