फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लोक गायक इंद्रजीत ने की राज्यपाल से भेंट

Sat, 20 Sep 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल की संस्कृति को संजाए रखने वाले लोक गायक इंद्रजीत ने शनिवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिमला में मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने राज्यपाल से कई विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह हिमाचल की संस्कृति को सहेजने का शुरू से प्रयास करते आ रहे हैं। गीत-संगीत के साथ हिमाचल की मिट्टी, बोली, टोपी और संस्कृति को हमेशा संजोने का कार्य किया है। जब भी वह किसी स्टेज पर शो करते हैं तो गीत के साथ पहनावे से भी संस्कृति के संदेश देते हैं। उन्होंने टोपी पर लगी मोर की कलगी को हटाने के लिए चांदी की कलगी लाई। इसके बाद लोगों ने इस कलगी को खूब पसंद किया। उन्होंने कहा कि विलुप्त होती जा रही लोक संस्कृति को एक कलाकार के रूप में इसका संरक्षण करना है और वह इस पर काम कर रहे हैं। 2016 में उनका सुपरहिट गीत हाड़े मेरे मामुआ आया जिसे कुल्लू जिला के साथ प्रदेश के लोगों ने खूब सराहा ओर उन्हें पहचान दिलाई। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें