फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में बने फ्लाईओवर, मिले मल्टी-स्टोरी पार्किंग

Sun, 14 Sep 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के मनाली दौरे के दौरान नगर परिषद मनाली  नगर परिषद के अध्यक
विज्ञापन
नगर परिषद ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाया मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के मनाली दौरे के दौरान नगर परिषद मनाली ने उनके समक्ष पर्यटन नगरी की समस्याएं रखीं।
आपदा से मिले जख्म को मरहम लगाने की गुहार लगाते हुए केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई। नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज लारजे ने बताया कि नगर परिषद मनाली ने एक लिखित ज्ञापन केंद्रीय मंत्री को सौंपा है। इसमें मनाली नगर परिषद क्षेत्र की समस्याओं व आवश्यकताओं को विस्तार से रखा गया।
विज्ञापन


नगर परिषद ने मांग की है कि प्रीत होटल से मनाली रोहतांग ब्रिज तक फ्लाईओवर का निर्माण किया जाए। इससे वाम तटीय क्षेत्रों और मुख्य शहर दोनों को लाभ मिलेगा। फ्लाईओवर के नीचे की खाली जगह को पार्किंग के लिए विकसित करने का भी नगर परिषद ने सुझाव दिया है। मनाली एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है, ऐसे में शहर के आसपास मल्टी-स्टोरी पार्किंग की व्यवस्था आवश्यक है। मनालसू और ब्यास नदियों की वर्तमान स्थिति शहर के लिए खतरा है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने मांगों को प्रधानमंत्री और सड़क परिवहन मंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें