कुल्लू। जिला में शुक्रवार देर शाम कई इलाकों में भारी बारिश हुई। गड़सा घाटी के तहत आने वाले खोड़ाआगे नाले में भी भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई। नाले में आई बाढ़ ने लोगों को डराया।
स्थानीय निवासी पवन ठाकुर का कहना है कि वर्ष 2023 में इस नाले में बाढ़ आई थी, जिससे भारी नुकसान हुआ था। लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं खोड़ाआगे नाले में बाढ़ का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।