फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गड़सा घाटी में बादल फटने से आई बाढ़, लोगों में मची अफरातफरी

Tue, 25 Jul 2023 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की गड़सा घाटी में बादल फटने से पंचानाला और हुरला नाला में बाढ़ आ गई। इससे गड़सा गांव के लोगों में अफरातफरी मच गई। बाढ़ की जैसे ही भनक लगी लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग निकले। उधर पार्वती घाटी के ब्रह्मगंगा नाले में भी बारिश से बाढ़ आ गई।
विज्ञापन

गड़सा घाटी में मंगलवार सुबह करीब 4 बजे बादल फटने से दो नालों में बाढ़ आने से तीन मकान बह गए जबकि दो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। 17 मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। तीन पैदल पुलाें समेत चार पुल भी बह गए। एक गाड़ी भी गड़सा खड्ड में बह गई जबकि कुछ मवेशी लापता हो गए हैं।
इसके साथ ही भुंतर-गड़सा मनियार मार्ग भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। सरकारी और निजी भूमि को नुकसान हुआ है। उधर, मणिकर्ण के ब्रह्मगंगा नाले में आई बाढ़ के बाद एक कैंपिंग साइट को नुकसान हुआ है। सुरेंद्र कुमार का एक कमरे के मकान के साथ तीन खोखे भी बह गए हैं। एक खोखे में दुकान भी थी।
विज्ञापन

ब्रह्मगंगा प्रोजेक्ट का पावर हाउस बाल-बाल बच गया है। सुबह करीब 3 बजे गड़सा क्षेत्र में भारी बारिश का दौर शुरू हुआ। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ नालों में भारी मलबा आने से आसपास रहने वाले लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। अपनी जान बचाकर लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। बादल फटने के बाद नाले ने गड़सा से लेकर हुरला तक खूब तबाही मचाई। घटना का पता चलते ही प्रशासन की टीम भी मौके लिए रवाना हुई।
प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार भुंतर मौके पर पहुंचे और बादल फटने से हुए हालात का जायजा लिया। मणिकर्ण पंचायत के उपप्रधान चेत राम ने कहा कि मणिकर्ण के ब्रह्मगंगा नाले में बाढ़ आने से नुकसान हुआ है। पारली पंचायत के प्रधान राज मल्होत्रा ने कहा कि बादल फटने से पंचानाला और हुरला में आई बाढ़ से पारली पंचायत का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। सड़क जगह-जगह से बह गई है।
विज्ञापन

...
बादल फटने से गड़सा में काफी नुकसान हुआ है। एक छोटे वाहन योग्य पुल सहित कुल चार पुल बहे हैं। घरों को भी नुकसान हुआ है।
-गंभीर सिंह, प्रधान गड़सा पंचायत
....
गड़सा में बादल फटने से क्षेत्र के दो पटवार वृत्तों में नुकसान हुआ है। बादल फटने से प्रभावित हुए परिवारों की हरसंभव सहायता की जाएगी।
-आशुतोष गर्ग, उपायुक्त कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें