फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुंतर समेत पूरी घाटी में कम विजिबिलिटी के कारण रद हो रहीं उड़ानें 

Fri, 23 Dec 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू।
विज्ञापन
aeroplane
विज्ञापन
घाटी के पर्यटन कारोबार पर धुंध की मार भारी पड़ गई है। भुंतर एरयपोर्ट में कम विजिबिलिटी के चलते दिसंबर माह में अभी तक 15 दिनों तक एयर इंडिया का जहाज भुंतर एयरपोर्ट में लैंड नहीं कर पाया है। जबकि, एक सप्ताह के दौरान एक भी उड़ान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


भुंतर समेत पूरी कुल्लू घाटी में कम विजिबिलिटी होने से एयर इंडिया के 70 सीटर हवाई जहाज की उड़ानें दिल्ली से ही रद हो रही हैं। हवाई उड़ानों के एकाएक रद होने से विश्व विख्यात कुल्लू-मनाली का पर्यटन व्यवसाय क्रिसमस और नये साल के ऐन मौके पर बैकफुट पर आ गया है। हाई प्रोफाइल सैलानियों के न आने से मनाली में क्रिसमस और नये साल का जश्न फीका रहने के आसार बन गए हैं।  हवाई उड़ानें नहीं होने से पर्यटन कारोबारियों में मायूसी है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि उम्मीदों के मुताबिक अभी तक मनाली में क्रिसमस के लिए पर्यटक नहीं आए हैं। 

हवाई उड़ानें न होने से पर्यटन व्यवसाय मंदा : गजेंद्र ठाकुर 
होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि धुंध के कारण हवाई उड़ानों के रद होने से विंटर सीजन के साथ, क्रिसमस और नये साल के पर्यटन पर असर पड़ रहा है। हालांकि 50 फीसदी तक आनलाइन बुकिंग हो रही है, लेकिन इसमें हाई प्रोफाइल पर्यटक नहीं के बराबर हैं। बारिश न होने से पूरी कुल्लू-मनाली धुंध की चपेट में है। 
विज्ञापन


दिसंबर माह में हवाई उड़ानों पर धुंध का असर : एएन शर्मा 
भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक एएन शर्मा ने कहा कि दिसंबर माह में हवाई उड़ानों पर धुंध का भारी असर पड़ा है। अभी तक 15 दिनों तक जहाज नहीं आया है। जबकि, 16 दिसंबर से एकाएक उड़ानें रद हुई हैं। उन्होंने कहा कि बारिश हो जाए तो धुंध की समस्या दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें