कुल्लू। जोनल अस्पताल में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों की जेब पर चोर हाथ साफ कर रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में बुधवार को एक महिला के पांच हजार रुपये चोरी हो गए। घटना के बाद महिला अस्पताल परिसर में परेशान हो गई और उसके पास घर लौटने के लिए बस का किराया तक नहीं बचा।
विज्ञापन
बता दें कि जोनल अस्पताल कुल्लू में इससे पहले भी चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार पहुंचते हैं। ऐसे में चोरी की घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ गई है। मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।