फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चोर की तलाश में पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर में आभूषण की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर तक पहुंचने के लिए पुलिस दुकान और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। बीते दिनों भुंतर स्थित एक आभूषण की दुकान को चोर ने निशाना बनाया था। आरोपी दुकान से करीब डेढ़ किलो चांदी और 15 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गया। घटना का पता चलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब दुकान के भीतर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की बारीकी से जांच कर रही है, जिससे चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। एसपी अभिषेक एस ने कहा कि वारदात के आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें