फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केलांग अस्पताल में पहुंचे पांच विशेषज्ञ डॉक्टर, अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर

Tue, 15 Sep 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिसिन, सर्जरी, त्वचा, स्त्री रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात
विज्ञापन

लाहौल-पांगी के मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिलेगा उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/उदयपुर (लाहौल)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के मरीजों को अब विशेषज्ञ उपचार के लिए कुल्लू, शिमला और चंडीगढ़ के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे। राज्य सरकार ने क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की है। डॉ. नैंसी को मेडिसिन, डॉ. संजय दत्त को सर्जरी, डॉ. राहुल ठाकुर को त्वचा रोग, डॉ. शिखा ठाकुर को स्त्री रोग और डॉ. सुमित शर्मा को हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात किया गया है। वहीं, डॉ. गौरव को एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के तौर पर काजा अस्पताल भेजा गया है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से लाहौल के साथ पांगी क्षेत्र के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। स्थानीय स्तर पर उपचार मिलने से मरीजों को लंबी दूरी तय करने और बाहर रेफर होने की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष लगातार विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग उठाई थी। मुख्यमंत्री ने मांग को प्राथमिकता देते हुए केलांग अस्पताल में पांच विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें