भुंतर (कुल्लू)। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय सचाणी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पांच खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। विद्यालय के कार्यकारी मुख्याध्यापक मुकेश कुमार वर्मा ने जीत का श्रेय खिलाड़ियों और विशेषकर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक गिरधारी लाल शर्मा को दिया है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ी काव्यांजलि ठाकुर, सीमा ठाकुर, प्रिया ठाकुर, राम और पीयूष ठाकुर राज्य स्तर कुल्लू का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, इसके बाद विद्यालय में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान अध्यापिका मथुरा देवी, एसएमसी प्रधान दुष्यंत लाल शर्मा और ग्राम पंचायत सचाणी की प्रधान निशा शर्मा और उपप्रधान मदन लाल शर्मा उपस्थित रहे। संवाद