फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आरएच केलांग समेत पांच स्वास्थ्य केंद्रों को मिले चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले के मरीजों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जिले के पांच स्वास्थ्य संस्थानों में लंबे समय से रिक्त पदों पर चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी हुए हैं। स्वास्थ्य निदेशालय से आदेश होने के उपरांत क्षेत्रीय अस्पताल केलांग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोसर, किब्बर, हंसा और जाहलमा में चिकित्सक तैनात होंगे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) फूड़ा के चिकित्सक सप्ताह में तीन दिन जाहलमा में ड्यूटी दे रहे थे। अब क्षेत्रीय अस्पताल केलांग, पीएचसी लोसर, पीएचसी किब्बर, पीएचसी हंसा तथा पीएचसी जाहलमा में स्थायी चिकित्सकों की तैनाती होगी। इससे स्पीति के लोसर, किब्बर, हंसा और लाहौल घाटी के जाहलमा सहित जिला मुख्यालय केलांग के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यभार देख रहे डाॅ. मनोज कुमार गांधी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने लाहौल-स्पीति जिले के लिए पांच चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। विधायक अनुराधा राणा ने जिले को एक साथ पांच चिकित्सक देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें