फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पैराग्लाइडरों की जांच में पांच हुए फेल

विज्ञापन
मनाली के सोलंगनाला में पैराग्लाइडर का निरिक्षण करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। पर्यटन सीजन से पहले राफ्टिंग के बाद अब पैराग्लाइडरों की जांच अटल बिहारी पर्वताराेहण संस्थान मनाली और पर्यटन विभाग ने शुरू कर दी है। शुक्रवार को मनाली के साथ लगते सोलंग में पैराग्लाइडरों की जांच की गई। पहले दिन यहां पर पैराग्लाइडर उपकरणों की जांच की गई।
विज्ञापन

इस दौरान 92 पैराग्लाइडर मानकों पर खरा उतरे, जबकि पांच पैराग्लाइडरों में खामियां पाई गईं। पैराग्लाइडर उपकरणों की जांच का यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहेगा। शनिवार को सोलंग में पैराग्लाइडर उपकरणों की जांच की जाएगी। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन सूचना अधिकारी मनाली योगराज कटोच, राफ्टिंग सेंटर पिरडी के प्रभारी गिमनर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर उपकरणों को जांच रहे हैं।
अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि पैराग्लाइडरों की जांच की जा रही है। पैराग्लाइडिंग के दौरान किसी तरह का हादसा पेश न आए, इसके लिए गंभीरता से उपकरणों को जांचा जा रहा है। पहले दिन 92 पैराग्लाइडर पास हुए जबकि 5 फेल हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें