फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दलाश क्षेत्र में एक साल से बंद पड़े पांच बस रूट, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
दलाश पंचायत के पूर्व प्रधान सत्येंद्र शर्मा
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। दलाश क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के करीब पांच बस रूट पिछले लगभग एक साल से बंद पड़े हैं। बस सेवाएं बंद होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बंद पड़े रूटों में दो स्कूल बस सेवाएं भी शामिल हैं। इन बसों के नहीं चलने से अभिभावकों को मजबूरन निजी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है। बच्चों को रोजाना स्कूल पहुंचने के लिए अभिभावकों को भारी-भरकम किराया खर्च करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, दलाश क्षेत्र में दलाश-गुंगी-लूहरी, दलाश-नित्थर-दुराह-निरमंड-रामपुर, लूहरी-दलाश वाया गुंगी स्कूल बस, लूहरी-ढैर-टोगी-दलाश स्कूल बस और रामपुर-लूहरी-शुश-दलाश बस सेवाएं बंद पड़ी हैं।
इन रूटों पर बसें नहीं चलने से कई गांवों के लोगों का संपर्क परिवहन सुविधा से प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों, सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों और अन्य जरूरी कामों के लिए आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को निजी वाहनों और टैक्सियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। क्षेत्र में रविवार के दिन स्थिति और भी परेशानी भरी हो जाती है। रविवार को दलाश से लूहरी के लिए कोई बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इसके चलते ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए महंगे किराये पर टैक्सी करनी पड़ती है। जिन लोगों के पास अपना वाहन नहीं है, उनके लिए रविवार को आवाजाही करना काफी मुश्किल हो जाता है। संवाद
विज्ञापन



पंचायत प्रतिनिधि भी उठा चुके है मामला
बस सेवाएं बहाल करवाने के लिए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से भी कई बार मामला उठाया जा चुका है। दलाश पंचायत प्रधान आशा देवी ने विगत दिनों खेगसू में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष भी क्षेत्र में बंद पड़े बस रूटों की समस्या रखी थी। उन्होंने ग्रामीणों की परेशानी से अवगत करवाते हुए बस सेवाएं दोबारा शुरू करवाने की मांग की थी। इसके बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है और ग्रामीणों को पहले की तरह ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


-दलाश पंचायत के पूर्व प्रधान सत्येंद्र शर्मा का कहना है कि बस सेवाएं बंद होने के कारण क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। परिवहन सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में बंद पड़े रूटों पर जल्द बसें चलाई जानी चाहिए।
-क्षेत्र के बीडीसी सदस्य देवराज चौहान ने कहा कि दलाश क्षेत्र में बस रूट बंद होने से ग्रामीणों को महंगे दामों पर सफर करना पड़ रहा है। परिवहन निगम को ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बस सेवाएं बहाल करनी चाहिए।
-ग्रामीण जिया लाल वर्मा ने कहा कि रविवार को दलाश से लूहरी या रामपुर के लिए कोई बस सेवा नहीं होने से लोगों को टैक्सियों में महंगे किराये पर सफर करना पड़ता है।
-क्षेत्र के पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष विद्या सागर परमार ने कहा कि क्षेत्र की दो स्कूल बसें बंद होने से स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। अभिभावकों को बच्चों को पीठ पर उठाकर या महंगे दामों पर टैक्सियों के माध्यम से स्कूल पहुंचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।


बसों की कमी के कारण यह समस्या पेश आई है। बसें उपलब्ध होते ही बंद रूटों को बहाल कर दिया जाएगा। - संदीप कुमार, बस अड्डा प्रभारी आनी

दलाश पंचायत के पूर्व प्रधान सत्येंद्र शर्मा

दलाश पंचायत के पूर्व प्रधान सत्येंद्र शर्मा

दलाश पंचायत के पूर्व प्रधान सत्येंद्र शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें