फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल में 36 करोड़ से बनेंगे पांच पुल

Sun, 17 Aug 2025 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
केलांग में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रस्तुति देते लाहौल के कलाकार।-डीपीआरओ
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने फहराया तिरंगा
विज्ञापन

केलांग में मनाया जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग (लाहौल-स्पीति)। 79वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह केलांग पुलिस मैदान में धूमधाम से मनाया। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 10 में से छह गारंटियां पूरी कर दी हैं और शेष को पूरा करने की दिशा में कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि दूध का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है, इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है और 2025-26 तक 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी।
लाहौल में 36 करोड़ से अधिक की लागत से पांच पुलों का निर्माण स्वीकृत हुआ है। इसके अलावा सराय भवन त्रिलोकीनाथ, उदयपुर मॉडल कॅरियर सेंटर, आईटीआई छात्रावास भवन सहित कई विकास कार्य जारी हैं। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन, इको-टूरिज्म और एस्ट्रो-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल योजनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 26 अनाथ बच्चों को प्रतिमाह 4,000 रुपये की पेंशन दी जा रही है। इस अवसर पर विधायक अनुराधा राणा, उपायुक्त किरण भड़ाना, जिला परिषद अध्यक्ष वीना देवी सहित भारी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें