फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अस्पताल में दिया सामान, बच्चों को खाद्य सामग्री बांटी

Sun, 17 Aug 2025 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
इनर व्हील क्लब ऑफ कुल्लू ने अस्पताल में दिया जरूरी सामानबच्चों को खाद्य सामग्री वांटते हुए।-स
विज्ञापन
25 महिलाएं मिलकर कर रही हैं जरूरतमंदों की सहायता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में इनर व्हील क्लब ऑफ कुल्लू ने अस्पताल में पैदा होने वाले नवजात शिशुओं के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान की। यह सामग्री उन बच्चों के लिए अस्पताल में प्रयोग की जाएगी, जिन बच्चों के माता-पिता गरीब और जरूरतमंद हो। क्लब की महिलाओं ने इस दौरान अस्पताल में उपचाराधीन बच्चों और उनकी माताओं में खाद्य सामग्री भी प्रदान की।
विज्ञापन

क्लब की अध्यक्ष रेणुका शर्मा, चेयरमेन प्रीति खजूरिया, सचिव दीपा प्रेमी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने इस दौरान अस्पताल प्रबंधन को बेबी किट, नीबू लाइजर सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं दीं। अध्यक्ष रेणुका शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि उनके क्लब में 25 महिलाएं शामिल हैं जो आपस में हर महीने रुपये एकत्रित कर जरूरतमंद लोगों की सहायता करती हैं। इस दौरान कोषाध्यक्ष चेताली आचार्य, एडिटर विद्या ठाकुर, ई-एडमिन पूनम शर्मा, सदस्य स्मृति ठाकुर, सुनिता कौंडल, ऋतु राणा, पूनम गौतम भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें