फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फायर सप्ताह का आगाज, बलिदानी जवानों को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित फायर स्टेशन में मंगलवार को फायर सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर फायर स्टेशन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फायर स्टेशन प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने की।
विज्ञापन

इस दौरान 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह में लगी भीषण आग की घटना में बलिदान हुए जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 366 लोगों की मृत्यु हुई थी, जिनमें 66 दमकल विभाग के जवान शामिल थे। आग पर काबू पाने में लगभग एक सप्ताह का समय लगा था।
इसी घटना की स्मृति में फायर सप्ताह मनाने की परंपरा शुरू हुई, जिसे अब हर वर्ष मनाया जाता है। इसी क्रम में कुल्लू जिले में भी एक सप्ताह तक विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों को शामिल किया जाएगा, जहां दमकल विभाग के जवान आग से बचाव, नियंत्रण और आवश्यक सावधानियों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर आग बुझाने में उपयोग होने वाले उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई तथा उनके उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में दमकल विभाग के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें