फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी होटल के कमरे में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतांग/मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के पास लोगहट्स में एक निजी होटल के कमरे में आग लग गई। इसमें लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

मनाली से करीब तीन किलोमीटर दूर लोगहट्स नामक स्थान पर शुक्रवार सुबह एक निजी होटल के कमरे में अचानक आग भड़क गई। इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन केंद्र मनाली को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र मनाली से दमकल वाहनों सहित कर्मचारियों की टीम रवाना हुई। मौके पर पहुंचते ही आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी भयंकर थी की कमरे में धुआं फैल गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी दीपक ने बताया कि आग लगने से होटल मालिक अंकित चौधरी को करीब आठ लाख का नुकसान हुआ है। करीब दो करोड़ की संपत्ति जलने से बचाई गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें