कुल्लू। पार्वती वनमंडल के भूलंग क्षेत्र के जंगल में आग भड़की। आग लगने के कारण जंगल में दो से तीन हेक्टेयर में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। घासनी होने के कारण आग जंगल में तेजी से भड़की। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद विभागीय टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया है।
समय पर काबू पाए जाने से नुकसान कम हुआ है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 09:00 से 12:30 बजे तक भूलंग स्थित चीड़ का जंगल आग से जलता रहा। ग्रामीणों और वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में वनमंडलाधिकारी प्रवीण ठाकुर ने कहा कि भूलंग में चीड़ के जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। विभागीय टीमें अग्निकांड से निपटने के लिए तैनात हैं। संवाद