फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सेब बगीचे में आग, 20 हजार का नुकसान

Mon, 02 Dec 2024 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में आग की घटनाएं नहीं थम रही हैं। जिला मुख्यालय के साथ लगते न्योली क्षेत्र के जगोट में एक बगीचे में आग लग गई। इससे सेब और नाशपाती के पौधों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

आग बीते रविवार को दोपहर बाद लगी। इस घटना में करीब 20,000 रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलती ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दूसरी ओर, दोहरानाला के व्याचक गांव के साथ लगते जंगल में भी आग भड़क उठी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि जंगल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें