कुल्लू। पुलिस थाना कुल्लू और पतलीकूहल में पुलिस ने शराब पकड़ी है। पुलिस टीम ने पिरड़ी में एक व्यक्ति से पांच लीटर शराब पकड़ी।
पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम ने गुप्त सूचना पर पनगां रोड पर चल रहे एक ढाबा में तलाशी के दौरान अवैध शराब बरामद की। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद