फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली के रांगड़ी में तीन खोखे राख

Sat, 08 Aug 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां रांगड़ी के पास बने खोखो में शनिवार दिन को करीब 11.30 बजे आग लग गई। इस घटना में करीब सात लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग से तीन खोखे पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से प्रभावितों को दो-दो हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मनाली में रांगड़ी के पास बने खोखो में अचानक आग भड़क गई। इसकी सूचना फायर विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। आग की इस घटना में तीन खोखे पूरी तरह स्वाह हो गए हैं, जबकि दो को हल्का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


मनाली अग्निशमन विभाग के सब ऑफिसर कमल स्वरूप ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रभावितों में मनु पत्नी छेरिंग शेरपा, जंगमो पत्नी नीमा शेरपा, जेटी पत्नी परम बहादुर, लक्पा पत्नी भीम बहादुर और कुमार पुत्र नुरबू शेरपा शामिल हैं। वहीं, स्थानीय प्रशासन की ओर से तहसीलदार पदमा छेरिंग, पटवारी रामनाथ और पटवारी टेक चंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावितों को दो-दो हजार रुपये की राशि फौरी राहत के रूप में दी। वहीं, मूल प्रवाह नेपाली एकता समाज के सचिव की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उनकी संस्था की ओर से प्रभावितों को राशन दिया जा रहा है। उन्होंने सभी नेपाली समाज से प्रभावितों की मदद करने के लिए आगे आने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें