फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर आग से सुलगता रहा लगवैली का सरली जंगल

विज्ञापन
कुल्लू के लगघाटी वीट सरली के जंगल में लगी से तवाह हुआ जंगल। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के जंगलों में आग लगने के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। दो दिन में आधा दर्जन से अधिक जंगलों में आग के मामले सामने आए हैं। वहीं, वीरवार सुबह नौ बजे के करीब लगवैली की डुगीलग वन बीट के सरली जंगल में आग लगी है। आग सरली गांव के साथ लगती पहाड़ी में पूरा दिन सूखी घास में सुलगती रही। इससे करीब 30 हेक्टेयर में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। हालांकि आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर रवाना हुई, लेकिन दुर्गम क्षेत्र होने के कारण ग्रामीणों और विभाग की टीम को लगभग दो-ढाई घंटों तक खड़ी चढ़ाई को पार कर जंगल में पहुंचना पड़ा। सूखी घास होने के कारण आग ने भयानक रूप धारण कर लिया था, लेकिन जायका परियोजना के तहत बनाई गई वीएफडीएस कमेटी और स्थानीय क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शाम के समय आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के मुताबिक भुट्टी वन परिक्षेत्र के तहत आने वाली डुगीलग वन बीट के सरली में सुबह-सवेरे ही आग लग गई। ग्रामीणों और विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन घासनी होने के कारण आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि शाम के समय आग पर काबू पा लिया गया। उधर, कुल्लू वन मंडल के डीएफओ ऐश्वर्य राज ने कहा कि वीरवार सुबह सरली के जंगल में आग लगी है। इससे करीब 30 हेक्टेयर में घासनी तथा कुछ हरे पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। आगजनी से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा। कहा जंगलों को आग के हवाले करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें