फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मकान में भड़क उठी आग, तीन सिलिंडर फटे, दूसरे घर पर जा गिरीं छत की चादरें

Fri, 25 Apr 2025 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के मॉडल टाउन में लगी आग को बुझाने में जुटे फायर कर्मी।-संवाद
विज्ञापन
मनाली के मॉडल टाउन की घटना, सिलिंडर फटने के धमाकों से सहमे शहरवासी
विज्ञापन

तीन लाख रुपये का नुकसान, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
आग लगने के कारणों का नहीं चला पता, एक लाख रुपये नकद जलने का दावा


संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के मॉडल टाउन स्थित एक रिहायशी मकान में आग लगने से करीब तीन लाख रुपये रुपये का नुकसान हो गया। आग लगभग दोपहर 2:00 बजे भड़की। तीन रसोई गैस सिलिंडर फटने के धमाकों से शहर दहल उठा।
सिलिंडर फटने से छत के परखच्चे उड़ गए। छत की चादरें दूसरे मकान की छत पर पहुंच गईं। प्रभावित नवल सिंह ने बताया कि आग में बच्चों के जरूरी दस्तावेज के साथ एक लाख रुपये नकद जल गए हैं। बताया जा रहा है कि शार्ट-सर्किट के कारण आग लगी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार लगभग 02:00 बजे विक्रम सूद पुत्र पवन सूद के मकान की सबसे ऊपर की मंजिल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक कमरा और रसोई को चपेट में ले लिया। यह मकान गढ़वाल के नवल सिंह को किराये पर दिया था। जहां आग लगी, वहां किचन था। किचन में चार सिलिंडर रखे थे। इनमें तीन सिलिंडर जोरदार धमाकों के साथ फट गए। सिलिंडर फटने की आवाज सुनकर शहर के लोग मॉडल टाउन पहुंचे। आग की लपटें उठती देख अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन केंद्र से भी दमकल वाहन तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। लगभग एक घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में अग्निशमन केंद्र के जवानों के साथ स्थानीय लोगों ने अहम भूमिका निभाई। छत की चादरें उखाड़कर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

अग्निशमन केंद्र के प्रभारी सरणपत बिष्ठ ने बताया कि आग से ऊपर की मंजिल को लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। किरायेदार ने एक लाख रुपये नकद जलने की बात कही है। आग से एक कमरा और रसोई और गैलरी की पेलिंग एयर सीलिंग जलकर राख हो गई। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें