फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आतंकी घटना के बाद लाहौल-स्पीति जिला की चैक पोस्टों पर बढ़ाई चैकिंग

Fri, 25 Apr 2025 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल में तांदी- संसारीनाला सड़क पर गश्त के दौरान वाहनों की चेकिंग करने में जुटी पुलिस। पहलगाम
विज्ञापन
उपायुक्त लाहौल-स्पीति ने लेह और कारगिल से डीसी से की वर्चुअल बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के पास बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद शुक्रवार को उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने जिला में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर उपायुक्त लेह व उपायुक्त कारगिल से वर्चुअल बैठक की।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश का लाहौल-स्पीति जिला जम्मू-कश्मीर के साथ शिंकुला पास और बारालाचा पास दो जगहों पर सीमा साझा करता है। उन्होंने बताया कि पड़ोस के राज्य में आतंकी गतिविधियों को देखते हुए जिला में भी चेक पोस्टों और बैरियर पर पुलिस की ओर से चेकिंग बढ़ा दी गई है। जिला में पर्यटक स्थलों सहित अन्य स्थानों पर रात को भी पेट्रोलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिला के पंचायत प्रतिनिधियों, होटल तथा होमस्टे के मालिकों सहित आम जनता से आग्रह किया है कि जिला में किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के बारे में तुरंत जिला प्रशासन या पुलिस को बताएं। बताया कि जिला प्रशासन सतर्क है और लेह प्रशासन और कारगिल प्रशासन से लगातार संपर्क में है ताकि किसी भी प्रकार की इनपुट मिलने पर जल्द कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें