फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रीणी के गेस्ट हाउस में भड़की आग, पर्यटकों ने भागकर बचाई जान

Fri, 21 Mar 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
प्रीणी में गेस्ट हाउस से उठतीं आग की लपटें। संवाद - फोटो : प्रीणी में गेस्ट हाउस से उठतीं आग की लपटें। संवाद
विज्ञापन
आग लगने की घटना से 20 लाख के नुकसान की आशंका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर प्रीणी में शुक्रवार शाम एक गेस्ट हाउस में आग भड़क गई। गेस्ट हाउस के तीन कमरों में ठहरे पर्यटकों ने भाग कर जान बचाई। आग लगने से तीन कमरे जल गए, जबकि गैलरी को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम प्रीणी में तीन भाइयों भोले राम, हुक्म राम और चीनू राम के साझा माया गेस्ट हाउस में अचानक आग भड़क गई। गेस्ट हाउस में 13 कमरे थे। गेस्ट हाउस को फराज नामक व्यक्ति ने लीज पर लिया था। इसे वह फायरा होटल के नाम से चला रहा था। शुक्रवार को पहली और दूसरी मंजिल में भड़की आग में तीन कमरे जल गए। गैलरी को भी भारी नुकसान पहुंचा है। होटल में लकड़ी अधिक लगी होने से आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र मनाली से दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर अफसर सरणपत ने बताया कि आग से लगभग 20 लाख की संपति को नुकसान हुआ है। लगभग एक करोड़ की संपत्ति बचाई गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। होटल में पर्यटक भी ठहरे थे। आग लगते ही पर्यटक सुरक्षित स्थान की ओर भागे। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि बिजली के शार्ट-सर्किट से आग लगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें