फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कलैहली में चादरनुमा मकान में भड़की आग

Mon, 12 Jan 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना में 70,000 रुपये के नुकसान का अनुमान, कारणों का नहीं चला पता
विज्ञापन

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने लोगों की सहायता से पाया आग पर काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के प्रवेश द्वार भुंतर के समीप कलैहली में एक चादरनुमा मकान में आग लगने की घटना पेश आई है। आग से मकान के दो कमरे और किचन जलकर राख हो गए हैं।
आग की घटना में 70,000 रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार बीते 11 जनवरी को राकेश कुमार निवासी कलैहली के चादरनुमा मकान में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग की चपेट में दो कमरे और किचन आ गया। आग लगने की सूचना लोगों ने दमकल विभाग को दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि आग की सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। उन्होंने कहा कि सर्दियों के दिनों में जंगलों और रिहायशी मकानों में आग की अधिक घटनाएं सामने आती हैं। इसलिए लोग आग को लेकर सतर्कता बरतें। एसपी मदन लाल कौशल ने मकान में आग लगने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें