भुंतर (कुल्लू)। जिले के भुंतर स्थित हुरला गांव के पास रविवार की शाम को आग लगने की घटना सामने आई। आग गांव के ढांक क्षेत्र में लगी, जिससे आसपास के छोटे पेड़-पौधों को नुकसान हुआ।
विज्ञापन
आग की सूचना फायर स्टेशन कुल्लू को दी गई। फायर स्टेशन कुल्लू ने दूरभाष के माध्यम से थाना भुंतर को आग लगने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई। फायरमैन हंस राज अपने मुलाजिमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। इस अग्निकांड में छोटे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा है। संवाद