फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुंगश में हुआ देवताओं और दानवों का युद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी में लोक संस्कृति और प्राचीन परंपराओं की प्रतीक कुंगश दिवाली मनाई गई। यहां कुंगश में सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार देवताओं और दानवों के बीच हुए युद्ध का प्रतीकात्मक प्रदर्शन कर पर्व को मनाया गया। कुंगशी महादेव मंदिर परिसर में रात को पारंपरिक रस्मों का निर्वहन किया गया। इसके बाद दूसरे दिन सोमवार को यह आयोजन मेले के रूप में परिवर्तित हो गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों सहित दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान पनेऊई नाग देवता की पावन उपस्थिति में प्राचीन धार्मिक परंपराओं और रस्मों का विधिवत निर्वहन किया गया। पर्व का मुख्य आकर्षण देवताओं और दानवों के बीच युद्ध का प्रतीकात्मक प्रदर्शन रहा। इसके लिए बगड़ी की घास से तैयार किए गए विशाल रस्से को खींचकर लोगों ने युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया।
्इरस अनूठी रस्म के माध्यम से अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश दिया गया। देवता के करदार मालसिंह और पुरोहित चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि कुंगश दिवाली सदियों पुरानी परंपरा है, जिसे आज भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया जा रहा है। बगड़ी की घास से रस्सा तैयार कर उसके माध्यम से देवताओं और दानवों के युद्ध को दर्शाना इस पर्व की विशिष्ट पहचान है। मेले में स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी क्षेत्रों से पहुंचे व्यापारियों और हलवाइयों ने भी दुकानें सजाईं। इस अवसर पर कुंगश पंचायत के पूर्व प्रधान राकेश ठाकुर, उपप्रधान लच्छी राम, प्रताप शर्मा, टेकचंद, रामचंद और सुरेश ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं, आनी क्षेत्र के बिनन, डिगेढ, ओलवा, कमांद और घोलट सहित अन्य स्थानों पर भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिरों में दिवाली का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें