मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के सिमसा में होटल के एक कमरे में आग लगने का मामला सामने आया है। आग की घटना में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार सिमसा में बुधवार रात को होटल के एक कमरे में अचानक चिंगारी भड़क गई।
विज्ञापन
गनीमत रही कि घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की टीम ने करोड़ों की संपत्ति को आग से बचाया। एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि आग को दमकल विभाग की सहायता से बुझा दिया गया। घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं है। संवाद