फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माहिली में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, 50 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल के समीप माहिली में सोमवार रात करीब 12:30 बजे कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का कबाड़ जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार कबाड़ कारोबारी शौकत अली का पतलीकूहल-नग्गर सड़क के किनारे बड़ा गोदाम था। यहां मशीनें भी स्थापित की गई थीं। लाग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से प्लास्टिक समेत अन्य कबाड़ तेजी से जलने लगा।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग के कारण पतलीकूहल, कटराईं, डोभी और लेफ्ट बैंक के आसपास के क्षेत्रों में काले धुएं की मोटी परत फैल गई। प्लास्टिक जलने से इलाके में दुर्गंध भी फैल गई। दमकल विभाग पतलीकूहल के प्रभारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग को बुझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें