फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास हजार लोगों ने नहीं लगवाई कोरोना की दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया है। जिला में 50 हजार लोग ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन की पहली डोज लगवाए 84 दिन से सभी अधिक समय हो गया है। अब वे वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवा रहे हैं। वैक्सीन की दूसरी डोज के प्रति लोगों का रवैया लक्ष्य पूरा करने में मुश्किलें पैदा करेगा।
विज्ञापन

हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दूसरी डोज लगवाने वालों को मोबाइल से भी संपर्क किया है। इसके बावजूद 50 हजार लोग ऐसे हैं जो दूसरी डोज लगवाने आगे नहीं आ रहे हैं। जिला कुल्लू में इस समय कोरोना के एक्टिव मामले महज 22 हैं। जिला की 37 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है।
मुुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि 15 अक्तूबर 2021 तक जिला में वैक्सीन की दूसरी डोज में 60 फीसदी आबादी को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 50 हजार लोग ऐसे हैं, जिन्हें पहली डोज लगवाए 84 दिन का समय पूरा हो चुका है। ऐसे में ये लोग बिना देरी किए हुए टीकाकरण केंद्र पर जाएं और कोरोना टीका लगवाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि कोरोना के मामलों को देखते हुए जिला की स्थिति काफी संतोषजनक है। इसके बावजूद हमें कोरोना को हल्के में नहीं लेना है। जिन लोगों की वैक्सीन की दूसरी डोज का समय पूरा हो चुका है, वे कोरोना वैक्सीन लगवाएं। वैक्सीन को लेकर अपने आसपास के लोगों को भी बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें