फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह हजार विद्यार्थियों को इंतजार खत्म, दो दिन में कुल्लू पहुंचेंगे स्कूल मुफ्त बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में लंबे समय से मुफ्त बैग का इंतजार कर रहे हजारों विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। अब 1,012 सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का दो साल का इंतजार खत्म हुआ है। स्कूल बैग की खेप दो दिन में कुल्लू पहुंच जाएगी।
शिक्षा विभाग जल्द लगभग 15 हजार विद्यार्थियों को मुफ्त बैग वितरित करेगा। इसमें पहली, तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को ही बैग मिलेंगे। इसकी खेप शिक्षा विभाग के पास जल्द पहुंचने की उम्मीद है। इनकी खेप पहुंचने के बाद बैग की गुणवत्ता व रंग को जांचने के लिए सैंपल शिमला भेजें जाएंगे। इसकी रिपोर्ट आने के बाद मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन

अगर सैंपल सही पाए तो विद्यार्थियों को वितरण कर दिया जाएगा। इन बैगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर फोटो भी लगी होगी। प्रदेश सरकार ने खाद्य आपूर्ति निगम के माध्यम से स्कूली बैग की खरीद की है, जबकि कंपनी को इस माह ही स्टॉक भेजने के निर्देश भी प्रदेश सरकार की ओर से दिए गए हैं। खेप पहुंचने के दौरान विद्यार्थियों से बैग की ढुलाई का काम नहीं करवाया जाएगा। इसके लिए अलग से लेबर बुलाई जाएगी। सरकार के निर्देशों के अनुसार अगर किसी स्कूल में इस तरह का कोई मामला आता है तो संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कोरोना काल के दो साल के बाद स्कूलों में विद्यार्थियों को मुफ्त बैग मिलेंगे, जिसकी सुविधा विद्यार्थियों को मिलेगी। जिले के स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थी पिछले दो साल से बैग का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

मुफ्त स्कूली बैग की खेप जल्द शिक्षा विभाग के पास पहुंच जाएगी। इसकी गुणवत्ता व रंग को जांचने के लिए सैंपल शिमला लैब में भेजे जाएंगे। इसके बाद विद्यार्थियों को आवंटन किया जाएगा।
-डॉ. सुरजीत राव, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें