फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढालपुर में आज दिखेगा देव, मानस का अद्भुत मिलन

Mon, 10 Oct 2016 09:54 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
kullu devta - फोटो : kullu devta
विज्ञापन
सात दिनों तक मनाए जाने वाले विश्व विख्यात कुल्लू दशहरा में देवी देवता और मानस का भव्य मिलन देखने को मिलेगा। 11 से 17 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले इस देव समागम के लिए इस बार 292 देवताओं के मुकाबले 305 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा गया है। सोमवार शाम तक करीब 150 देवी देवताओं के देवरथ ढालपुर स्थित अपने अस्थायी शिविरों में पहुंच गए हैं। इस बार दशहरा पर्व में गत साल से अधिक देवी-देवताओं के पहुंचने की उम्मीद है। दशहरा के लिए 11 सेक्टरों में बांटे गए दशहरा स्थल पर रिकार्ड 2100 पुलिस व होमगार्ड जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


भगवान रघुनाथ की अध्यक्षता में शुरू होने वाले देव महाकुंभ का शुभारंभ मंगलवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे। दशहरा उत्सव में शरीक आने आए तमाम देवी-देवता रथयात्रा से पूर्व भगवान रघुनाथ के वास स्थान रघुनाथपुर में शीश नवाएंगे। इसके लिए ढालपुर से रघुनाथपुर तक जाने वाले रास्ते को चकाचक कर दिया है। रूट पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे रघुनाथ को छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ढोल-नगाड़ों की थाप पर मंदिर से ढालपुर लाएंगे। इसके बाद यहां भव्य एवं अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में जहां देवी देवता शरीक होंगे तो वही देशी-विदेशी सैलानी समेत हजारों लोग इसके साक्षी बनेंगे। दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि दशहरा के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर दिया है। आम लोगों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा इसके लिए चप्पे-चप्पे पर 2100 जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें