फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाटीबीड़ में धूमधाम से मनाई पल्दी फागली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/बंजार। उपमंडल बंजार के थाटीबीड़ में पल्दी फागली धूमधाम से मनाई गई। वासुकी नाग और करथा नाग के सम्मान में मनाई फागली में अश्लील गालियों से क्षेत्र से बुरी आत्माओं को दूर भगाया गया।
विज्ञापन

थाटीबीड़ में दो दिन तक चले पर्व में मंडियाला नृत्य भी किया गया। इसके साथ घर-घर जाकर जूब (दूब) दी गई। फागली में सालभर की भविष्यवाणी भी की गई। कारकून दिवान सिंह, गूर लजे राम, कारदार तुलसी राम, धामी परस राम भंडारी, नोक सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से सामूहिक तौर पर कुल्लवी नाटी का आयोजन किया गया, जिसमें काफी लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि बीठ को पकड़ने के लिए युवाओं में काफी जोश नजर आया। कोरोना नियमों का पालन करते हुए इस उत्सव का आयोजन किया गया। उधर, पार्वती घाटी के तहत आने वाली तलपीणी में भी छार दियाली उत्सव का आयोजन किया गया। छार दियाली में राख फेंककर बुरी शक्तियों को दूर भगाया गया। इस राख को ग्रामीणों से कई दिनों से जमा किया हुआ था। तलपीणी में शुक्रवार को एक स्थान पर पहले स्वांग के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया गया। इसके बाद दो गांव के लोगों ने एक-दूसरे पर राख फेंककर बुरी शक्तियों को दूर भगाया। माता भागासिद्ध के पुजारी महिंद्र ठाकुर ने कहा कि इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालु दर्शनों के लिए उमड़े। छार दियाली पर्व को देव परंपरा के अनुसार ही मनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें