फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊझी, खराहल में दियाली का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर (कुल्लू)। ऐतिहासिक नग्गर केसल के प्रांगण स्थित जगती पट्ट में मंगलवार शाम को मशालें जलने के साथ ऊझी और खराहल घाटी में दियाली पर्व का आगाज हो गया है। नग्गर के साथ खराहल घाटी में लोगों ने दियाली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों से बाहर जलती हुई मशालें निकाली। इसके बाद दियाली पूजन किया गया।
विज्ञापन

दियाली पूजन के लिए विशेष रूप से पारंपरिक पकवान तैयार किए थे। इस मौके पर गांव के लोगों ने एक-दूसरे को अखरोट तथा पारंपरिक पकवान भी बांटकर दियाली पर्व की शुभकामनाएं दी। घर के बड़े बुजुर्गों को जूब देकर उनका आशीर्वाद भी लिया गया। इस संबंध में जिला देवी-देवता कारदार संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं माता दशमी वारदा के कारदार दोत राम ठाकुर ने कहा कि दियाली पर्व प्राचीन समय से मनाया जा रहा है। यह पर्व पोष माह में मनाया जाता है। पर्व एक-दूसरे से मेल मिलाप का भी प्रतीक हैं। इसके बाद नग्गर और काइस में गनेड़ मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसी परंपराओं को संजोए रखने के लिए आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें