फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबों से करें दोस्ती और अखबार पढ़ने की आदत डालें छात्राएं : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना और परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जीवन मूल्यों का विकास करना भी जरूरी है। यह बात उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सोमवार को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा), सुल्तानपुर के दौरे के दौरान छात्राओं से संवाद करते हुए कही।
विज्ञापन

अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत गोद लिए गए इस विद्यालय में उपायुक्त ने छात्राओं, शिक्षकों और स्कूल प्रशासन से बातचीत की। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि और क्षमता पहचान कर भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करने तथा उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त ने छात्राओं को पाठ्यपुस्तकों के अलावा प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ने की आदत विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने छात्राओं को प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने की सलाह भी दी। इससे उन्हें देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना तंवर, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें